
खाटूवाला श्याम जी करता कमाल
खाटूवाला श्याम जी यो करता कमाल,
अपने प्रेमी को देखो करदे मालामाल,
खाटू आके जिसने भी शीश है झुकया,
श्याम जी ने सदा उसका साथ है निभाया,
तीन बाण धारी तेरी बन जाए ढाल,
खाटूवाला श्याम जी यो..
दुनिया ये कुछ ना देगी दुनिया सयानी,
भरदे भंडार तेरे शीश का दानी,
फिर तू क्यों सोचे प्यारे खाटू जी ने चाल,
सांवरा सलोना मेरा लखदातारी,
मस्ती में झूम रही दुनिया ये सारी,
प्रेमी का पूछो ना कैसा है हाल,
श्याम और प्रेमी के बीच ना आना,
दीपक ना जाने कौन किसका दीवाना,
श्याम कृपा से जीवन होता निहाल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

