
खाटूवाले मैं तेरा दीवाना
खाटू वाले मैं तेरा दीवाना,
तेरे काबिल नहीं, तेरे काबिल नहीं,
पर जैसा भी हूँ तू निभाना,
मुश्किलों में तुम्हें ढूँढता हूँ,
बड़ा खुदगर्ज़ हूँ, बड़ा खुदगर्ज़ हूँ,
मैं ख़ुशी मैं तुम्हे भूलता हूँ,
अवगुणों से भरा हूँ मैं बाबा,
मेरे अवगुण मिटा, मेरे अवगुण मिटा,
दास आखिर तेरा हूँ मैं बाबा,
तूनें कितने ही अधमों को तारा,
पूछूँ रो रो बता, पूछूँ रो रो बता,
तूने मुझको भला क्यों बिसारा,
चाहे जैसा मुझे तू समझना,
हर्ष विनती यही, हर्ष विनती यही,
हाथ कृपा का यूही तू रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

