
खाटू नगरी छाई बहार, हो जाओ भक्तों तैयार
खाटू नगरी छाई बहार,
हो जाओ भक्तों तैयार,
लेकर हाथों में निशान,
चलो श्याम धणी के द्वार,
फागण मेला आ गया जी,
फागण मेला आ गया ।।1।।
खाटू नगरी खूब सजी है,
खूब सजा है लखदातार,
नजर किसी की लग ना जाए,
लूण राई से लेऊँ उतार,
नजरा उतारू तेरी सौ सौ बार,
फागण मेला आ गया ।।2।।
लंबी लंबी लगी कतारे,
दर्शन भीड़ अपार जी,
भगत चढ़ावे खीर चूरमा,
छप्पन भोग उपहार जी,
जीमो जीमो लखदातार,
सेवक थारी करे मनहार,
फागण मेला आ गया ।।3।।
फागण की मस्ती में खाटू,
नाचू कूदूं गाऊं जी,
भगता सागे मिलकर बाबा,
खूब धमाल मचाऊं जी,
‘नारायण’ की अर्जी श्याम,
कर लेना अब की स्वीकार,
फागण मेला आ गया ।।4।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


