
खाटू नगरी से आएगा श्याम सरकार
हाथो में सोहे उसके मोरछड़ी प्यारी,
चल पड़ा है खाटू से तीन वान धारी ।
भर देगा सबका भंडार,
भगतो हो जाओ तैयार ।।
।। खाटू नगरी से आएगा श्याम सरकार ।।
हर कीर्तन में आते सांवरियां,
हर भगतो की लेते खबरियां ।
कलयुग का है अवतार,
नैया सब की करते पार ।।
जहा जहा ज्योत मेरे संवारे की जलती,
बाबा की किरपा वाहा पे बरसती ।
श्याम गावो मंगला चार,
करलो करलो जय जय कार ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




