
खाटू वाला श्याम हमारा कलयुग का अवतार
खाटू वाला श्याम हमारा,
कलयुग का अवतार,
हारे का है तू ही सहारा,
दीनो का दातार।।
तर्ज – प्यार हमारा अमर रहेगा।
जबसे तेरी शरण में आया,
दुनिया में पहचान है पाई,
हाथ पकड़ कर तुमने बाबा,
हर पल हमको राहें दिखाई,
तुमने ही तारा तुमने उबारा,
हमपे किया उपकार,
तुमने बाबा अपना बना के,
उजड़े चमन को फिर से खिलाया,
हर गए थे फिर हम तो बाबा,
हारे हुए को तुमने जिताया,
दर ये तुम्हारा छूटे ना बाबा,
छूटे चाहे संसार,
जब भी हमने दिल से पुकारा,
बाबा तुमको सामने पाया,
आँखों के आंसू पोंछ के बाबा,
गोद बिठाकर लाड़ लड़ाया,
‘चेष्टा’ तेरी महिमा गाए,
कर दो भव से पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

