
खाटू वाले आ जाओ
कबसे निहारे राह तुम्हारी,
खाटू वाले आ जाओ,
धीर गंवाए आस हमारी,
अब तो धीर बंधा जाओ,
जग के आगे आंसू छुपाते,
होंठ हंसी की लेकर के,
पर तेरे चरणों तक पहुंचे,
आँख से आंसू बहकर के,
शरणागत की लाज रखो तुम,
आकर गले लगा जाओ,
क्या है अपने क्या है पराए,
सबके ताने सहते है,
खाटू वाला आएगा,
हम तो ये सबसे कहते है,
हारों का साथी है तू,
हम हारे हमें जीता जाओ,
एक तेरी उम्मीद है बाबा,
तेरा एक भरोसा है,
‘गोलू’ जैसे ना जाने,
कितनो को तुमने पोसा है,
मेरा भरोसा हार ना माने,
आकर जीत दिला जाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


