
खाटू वाले श्याम तेरा शुक्राना है
श्याम मेरे श्याम, श्याम मेरे श्याम
खाटू वाले श्याम तेरा शुकराना है
इन चरणों में अब तो अपना ठिकाना है
हारे का साथी तू यह हमने जाना है
खाटू वाले श्याम…
वह भी दिया जो सोचा ना था अब ना कोई दरकार
सिर्फ तमन्ना 1 बची मिल जाए मुझे तेरा प्यार
अब भरोसा तेरा मुझको पाना है
ना चाहूं मैं सोना चांदी ना झूठा सम्मान
बस यह चाहूं इन चरणों में लगा रहे मेरा ध्यान
दिल में तेरे मुझे उतर जाना है
सोना मन का आंगन था प्रभु तुमने किया उपकार
तेरे भरोसे चलता है अब श्याम मेरा परिवार
जब से मैंने तुम्हें अपना माना है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

