
खाटू वाले हमें बुला ले इकबार खाटू धाम
खाटू वाले हमें बुला ले,
इकबार खाटू धाम,
आसरो थारो है,
थारो है जी थारो है,
म्हने आसरो थारो है,
तर्ज – हनुमान भरोसा तेरा है।
कृष्ण कला अवतारी तू,
भक्तो का हितकारी तू,
मात वचन हिय धारी तू,
भीम पुत्र बलकारी तू,
शीश के दानी महा बलवानी,
खाटू वाले श्याम,
मीरा के घर श्याम गयो,
दूध को प्यालो तुरत पियो,
जहर को अमृत बना दियो,
श्याम नाम ले मीरा पियो,
मीरा हो गयी अमर नाम ले,
प्रेम किया निष्काम,
नरसी जी की टेर सुनी,
टूटी गाड़ी ठीक करी,
नानी बाई को भात भरयो,
भक्त की इच्छा पूरी करी,
हरष हरष गुण गावे नरसी,
लेकर तेरा नाम,
लाखो को तुमने तारे,
बड़े बड़े कारज सारे,
मन इच्छा फल वो पाते,
जो आवे तेरे द्वारे,
अटल चीर जी द्वार खड़ा है,
राख दास की आन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


