
जिंदगी से श्याम तुमने,
हर लिए है सारे गम,
खिलखिलाते आपसे है हम,
क्या कहूं तेरे लिए मैं,
शब्द पड़ गए आज कम,
खिल खिलाते आपसे हैं हम।
तर्ज – आके भरलो बाजुओं में।
जब ना कोई था,
श्याम तू ही था,
जिसने ने पोंछे आंसू मेरे,
देख तेरी किरपा बाबा,
आंख होती मेरी नम,
तेरी किरपा का,
हर निवाला है,
मुझको मेरी गर्दिशों में,
तुमने पाला है,
होते अगर जो तुम ना बाबा,
होते ना फिर आज हम,
तेरे चरणों की,
धूल भी बाबा,
इस ‘कमल’ से कीमती है,
कई गुना बाबा,
फिर भी सीने से लगाया,
भूल सकते कैसे हम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
