
खुला हुआ है खुला रहेगा खाटू वाले का द्वार
खुला हुआ है खुला रहेगा,
खाटू वाले का द्वार,
मेरे बाबा का द्वार,
देर ना करो ना करो इंतजार,
सांवरे के चरणों से,
कर ले तू प्यार,
नहीं बाबा सा कोई दाता,
नहीं बाबा सा कोई दानी,
हारे का साथ निभाता,
नहीं इसका कोई सानी,
युगों युगों तक अमर रहेगी,
इनकी अमिट कहानी,
कोई तुझको लाख सताए,
कोई लाख करे मनमानी,
तू छोड़ दे सब बाबा पर,
फिर देख समय की रवानी,
मंजिल खुद चलकर आएगी,
जिस दिन इसने ठानी,
‘संजू’ इतिहास गवाह है,
अभिमान यहाँ नहीं चलता,
जो शरणागत हो जाए,
उसको ही किनारा मिलता,
खुद का मान भले टल जाए,
भक्त का मान ना टलता,
स्वर – संजू शर्मा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



