
खुश हो जाए तो सांवरा
खुश हो जाए तो सांवरा,
हर ठाट देता है,
ज्यादा उड़ने वालों के,
पर ये काट देता है,
इस दर पे जब कभी आना,
और चाहो खुशियां पाना,
बनकर के सखा सुदामा,
चरणों में शीश झुकाना,
ये घर आँगन को,
धन दौलत से पाट देता है,
ये कलियुग का अवतारी,
लीले पर करे सवारी,
ले मोरछड़ी हाथों में,
हर लेता संकट भारी,
गम की बदली काली काली,
ये छांट देता है,
नजरे है इसकी बांकी,
बस प्रेम से झांको झांकी,
पर ये याद सदा ये रखना,
ना करना कभी चालाकी,
ये चालाको की पल में,
खड़ी कर खाट देता है,
खाटू नगरी इसे प्यारी,
सुन्दर मेरा श्याम बिहारी,
‘बेधड़क’ प्रेम करता है,
ये सच्चा प्रेम पुजारी,
अपने हिस्से की खुशियां,
सबमे बाँट देता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


