
गणपति के गुण गाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे,
पहले इन्हें मनाते चलो,
सबसे पहले शुभ कर्मों में,
इनको जगत पूजे सारा,
काज सफल हो जाए सभी का,
नाम जो ले इनका प्यारा,
दुखड़े अपने सुनाते चलो,
शिव सुत ये गौरी के नंदन,
रिद्धि सिद्धि के ये दाता है,
खुल जाए तकदीर सभी की,
ये सबके भाग्य विधाता है,
मन में इन्हीं को बिठाते चलो,
गीत रचना एवं गायन – मनोज कुमार खरे।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




