
ॐ गण गणपते नमः ॐ गण गणपते नमः
गणपति बप्पा मोरया मेरे भोले का बेटा लाडला,
गणपति बप्पा मोरया माँ गौरा का बेटा लाडला,
सबको शक्ति देता है सबको मुक्ति देता है,
रिद्धि देता सिद्धि देता देता है सौर्या,
सबसे पहले गजानंद को मनाना चाहिए,
विघ्न आकर आरम्भ करना चाहिए,
देखो लालबाग के राजा जी आ गए,
रूप तेजवान तीनो लोको पे छा गए,
जिनकी छवि न्यारी है मुश्क सवारी है,
भक्तो को तारने की हरदम तैयारी है,
मोतियन की माला जिनके गले में विराजी है,
हाथ लडुवन का काल जो भगाती है,
विघ्न विनायक भक्तो के पालक,
पल में खुश हो जाते भोले के बालक है,
जो भी उनके ध्याता है परम् सुख पाता है,
शंकर सहानी इनकी शोभा सुनाता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




