Skip to content

गरजे रण में पवन कुमार सम्भल ऐ लंका के सरदार

20
॥ श्री ॥

गरजे रण में पवन कुमार,

सम्भल ऐ लंका के सरदार।।

बोले बजरंगबली होश में आ लंकेश्वर,

काल मंडरा रहा है आज तुम्हारे सर पर,

कोई भी लंका के ये वीर बच ना पाएंगे,

साथ में तेरे सब बेमौत मारे जाएंगे,

नज़र मिलाएगा तू कैसे मेरे रघुवर से,

काल भी डरता है राम और लखन के तेवर से,

जगत में वार कोई उनका सकता झेल नहीं,

प्रभु से युद्ध कोई बालको का खेल नहीं,

क्रोध से उनके जमीं आसमा थर्राता है,

स्वयं यमराज जिनके नाम से घबराता है,

सम्भल जा वर्ना वो हुलिया बिगाड़ डालेंगे,

तुम्हारी लंका को पलभर में उजाड़ डालेंगे,

तुम्हे समझाऊँ बारम्बार,

प्रभु से ना कर तू तकरार,

गरजे गरजे गरजे।।

अकेली जानकर माता को चुरा लाया है,

तू अपनी राहों में कांटे स्वयं बिछा आया है,

अरे नादाँ क्यों चट्टान से टकराता है,

काल हर वक्त तेरे सर पर मंडराता है,

होश में अब भी आ ऐ मुर्ख कहाँ ध्यान तेरा,

तुझको खा जाएगा एक पल में ये अभिमान तेरा,

अभी भी वक्त है मेरे राम की शरण में चल,

संधि करने का ले अरमान अपने मन में चल,

शरण में जो भी मेरे राम जी के आते है,

भूल सब कर क्षमा बिगड़ी वो बनाते है,

जनक दुरारी को वापस नहीं पठाएगा,

तो यकीन जानना बेमौत मारा जाएगा,

पड़ेगी तीरों की बौछार,

मरेगा तेरी कुल परिवार,

पड़ा यूँ क्रोध में सुनकर के तुरंत लंकेश्वर,

आज जिन्दा नहीं छोड़ूंगा तुझे ऐ बन्दर,

अक्षय को मारा है लंका को तू जलाया है,

हमारी शान को मिट्टी में तू मिलाया है,

बनके राहु मैं तुझे आज निगल डालूंगा,

लखन और राम को चुटकी में मसल डालूंगा,

कहा ललकार के लंका के वीर सरदारों,

देखते क्या हो इसे बिन बिन कर मारो,

फिर ना लंका की तरफ आँख उठाने पाए,

कोई भी जिन्दा यहाँ से नहीं जाने पाए,

तभी ‘शर्मा’ श्री बजरंग ने ललकारा है,

घुसा सीने में रावण के कसके मारा है,

तुम्हे समझाना है बेकार,

तू हो जा मरने को तैयार,

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

गरजे रण में पवन कुमार सम्भल ऐ लंका के सरदार लिरिक्स is a bhajan dedicated to Krishna Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Garaje ran mein pavan kumaar,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all