
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा,
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा.....
टीका पहनाना मेरे बस में नहीं है,
बिंदिया लगा के सजाना पड़ेगा, बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
हरवा पहनाना मेरे बस में नहीं है,
माला से तुमको रिझाना पड़ेगा, बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
कंगन पहनाना मेरे बस में नहीं है,
मेहंदी लगाकर सजाना पड़ेगा, बुलाए तुमहे तुमको आना पड़ेगा,
तगड़ी पहनाना मेरे बस में नहीं है,
गुच्छा पहना के सजाना पड़ेगा, बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
पायल पहनाना मेरे बस में नहीं है,
महावर लगाकर सजाना पड़ेगा, बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
लहंगा पहनाना मेरे बस में नहीं है,
चुनरी उड़ाके सजाना पड़ेगा, बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
मेवा मिष्ठान मेरे बस में नहीं है,
हलवा से तुमको झीकाना पड़ेगा, बुलाए तुमको आना पड़ेगा,
सत्संग कराना मेरे बस में नहीं है,
भेंटे सुना कर मनाना पड़ेगा, बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

