
गिरधर तेरे चरणों में
गिरधर तेरे चरणों में हर सांस गुज़र जाए,
जिस सांस तुझे भूलूँ वो सांस ठहर जाए,
गिरधर तेरे चरणों में....
सब छोड़ के मोह माया एक तुझ संग प्यार रहे,
दुनिया का भरोसा क्या तेरा एतबार रहे,
एक तू ही तो है अपना बन के ना मुकर जाए,
तुझे चाहने वाले को चाहत ना रही कोई,
तुझे भूलने वाले को राहत ना रही कोई,
तुझे पा कर भुला दे जो इंसान वो किधर जाए,
मुझे तेरा सहारा है, मैं और किधर जाऊं,
तू है तो विवेक भी है, बिन तेरे मैं मर जाऊं,
क्या मोल शरीरों के गर आत्मा मर जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
