
गुरुदेव जी आने वाले हैं, मेरे सतगुरु आने वाले हैं...
गुरुदेव जी आने वाले हैं,
मेरे सतगुरु आने वाले हैं॥
सखी देखो गुरुजी के मस्तक को,
वह तिलक लगाने वाले हैं।
मेरे सतगुरु आने वाले हैं॥
सखी देखो गुरुजी के नैनों को,
वह सबको देखने वाले हैं।
मेरे सतगुरु आने वाले हैं॥
सखी देखो गुरुजी की जिह्वा को,
वह वचन सुनाने वाले हैं।
मेरे सतगुरु आने वाले हैं॥
सखी देखो गुरुजी के हाथों को,
दोनों हाथों से लुटाने वाले हैं।
मेरे सतगुरु आने वाले हैं॥
सखी देखो गुरुजी के हृदय को,
वह कष्ट मिटाने वाले हैं।
मेरे सतगुरु आने वाले हैं॥
सखी देखो गुरुजी के पैरों को,
चरणों में बिठाने वाले हैं।
मेरे सतगुरु आने वाले हैं॥
गुरुदेव जी आने वाले हैं,
मेरे सतगुरु आने वाले हैं॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
