
जीवन तो हमें कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला,
हम भी कुछ करम कमा लेते,
अवसर ना हमें हर बार मिला,
तर्ज – अब सौंप दिया इस।
जो जनम जनम से बिछड़ा था,
इस जनम में आकर अब है मिला,
अब तर जाएंगे भव सागर,
इस बार जो तुमने थाम लिया,
गोविन्द कृपा इस बार हुई,
जो साथ तुम्हारा पाया है,
मैं बड़भागी मेरा भाग्य जगा,
नारायण नर अवतार मिला,
इस भ्रम के गहरे सागर में,
बिन तेरे कुछ नहीं है मेरा,
मेरा ध्यान भी तू मेरा ज्ञान भी तू,
जित देखा तेरा रूप मिला,
– गुरु पूर्णिमा विशेष भजन देखें –
१. सतगुरु तुम्हारे प्यार ने।
२. गुरुदेव दया करके मुझको।
३. गुरूजी दरश बिना जियरा मोरा।
४. गुरूजी तेरे भरोसे मेरा परिवार है।
५. गुरु बिन कौन करे भव पारा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



