
गोकुल का राजा है वो भक्तों का भगवान है
गोकुल का राजा है वो,
भक्तों का भगवान है,
मुरली कि तान से,
मन्द मुस्कान पे,
दुनियां ये कुर्बान है।।
तर्ज – फूलों सा चेहरा तेरा।
चन्दा सा चमके मुखड़ा तुम्हारा,
केसरिया चन्दन लगा भाल है,
आँखों कि चितवन है प्यारी प्यारी,
घुंघराले काले तेरे बाल है,
मोर मूकूट वाले पीत वस्त्र धारे,
ऐसा कोई गोकूल मैं ग्वाल नही है,
वीरों में सबसे बली,
अर्जुन सा रथवान है,
भगतों के खातिर प्रण तोड़ डाला,
रथ का है पहिया उठाया श्याम ने,
अर्जुन के मन में फैला उजाला,
उपदेश उसको दिया श्याम ने,
शस्त्र उठाना है युद्ध जिताना है,
चरणों का चाकर ये दास लिखेगा,
पारस हो तेरी विजय,
ये मेरा अरमान है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

