
गोदी में उठा लो मेरी मां कान्हा छोटे हैं
Godi Mein Utha Lo Meri Maan Kaanha Chote Hain lyrics
गोदी में उठा लो मेरी मां कान्हा छोटे हैं…..
मेरे कान्हा का छोटा सा माथा है,
मुकुट पहना दो मेरी मां कान्हा छोटे हैं.....
मेरे कान्हा का छोटा सा गला है,
हार पहना दो मेरी मां कान्हा छोटे हैं….
मेरे गजानन के छोटे-छोटे हाथ हैं,
मुरली पकड़ा दो मेरी मां कान्हा छोटे हैं……
मेरे कान्हा के छोटे-छोटे पांव हैं,
पायल पहना दो मेरी मां कान्हा छोटे हैं….
मेरे कान्हा के छोटे-छोटे अंग हैं,
पीताम्बर पहना दो मेरी मां कान्हा छोटे हैं…..
मेरे कान्हा का छोटा सा मुख है,
माखन खिला दो मेरी मां कान्हा छोटे हैं….
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

