
आसमान से फूलो की बरसात हो गई,
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई॥
गंगा कहे मैं बड़ी जमना कहे मैं बड़ी,
अरे काहे की बड़ी मेरी जटा में पड़ी....-2
चंदा कहे मैं बड़ा सूरज कहे मैं बड़ा,
अरे काहे का बड़ा मेरे माथे पे लगा...-2
नाग बोले मैं बड़ा सर्प बोले मैं बड़ा,
अरे काहे का बड़ा मेरे गले में पड़ा....-2
गौरा तेरी शादी भोले से हो रही,
ढ़ोलक कहें मैं बड़ा डमरू कहें मैं बड़ा,
अरे काहे का बड़ा मेरे हाथो में पड़ा....-2
बैल बोले मैं बड़ा नंदी बोले मैं बड़ा,
काहे का बड़ा मेरे चरणों में पड़ा....-2
गणपत बोले मैं बड़ा कार्तिक बोले मैं बड़ा,
काहे का बड़ा मेरी गोदी में पड़ा.....-2
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

