
घनश्याम मेरे भगवान मेरे
श्रीराम मेरे भगवान मेरे।
तू है तो दुनिया कितनी हंसी है।
जो तू नहीं तो कुछ भी नही है
तू ही मेरे जीवन का सच्चा सपना है ।
तू है तो ये मेरा जीवन लगता अपना है।।
ए रिश्ते नाते झूठे सगा कोई भी नही है
तू है तो हो जाती है हर मुश्किल आसान।
मैं हु एक नन्हा सा बालक तू मेरा भगवान।
तेरे जैसा दीन दयाला कोई भी नही है।।
तू कृष्ण कन्हैया कान्हा तू ही रास रचैया।
तू चीर बढईया कान्हा तू ही नाग नथैया ।।
तेरी प्यारी प्यारी सूरत मन में बसी है।।
गीतकार /गायक -राजेन्द्र प्रसाद सोनी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

