
घबरा नहीं अब तू खड़ा मैया जी के दरबार में।
होंगी मुरादें पूरी बन्दे तेरी सब इक बार में।
छँट जाएगी सब कालिमा, मिट जाएगा तेरा भरम,
खुशियों से घर भर जाएगा, हो जाएँगे ऐसे करम।
जग जाएगी किस्मत, बड़ा सुख पाएगा संसार में,
होंगी मुरादें पूरी बन्दे तेरी सब इकबार में।
क्यों रो रहा है पोंछ आँसू, सब्र से तू काम ले,
सच्चे हृदय से माँ भवानी के चरण बस थाम ले।
वो तर गये डूबे जो शेरांवालिए के प्यार में,
माँ ही बचा सकती हैं जग को कलियुगी संताप से,
निर्मल करें माँ ही सभी के मन छुड़ाकर पाप से।
आ जा नहा ले भक्ति की गंगा की कलकल धार में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

