
चंदन है इस देश की माटी देशभक्ति गीत
चंदन है इस देश की माटी,
तपोभूमि हर ग्राम है,
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा बच्चा राम है।।
हर शरीर मंदिर सा पावन,
हर मानव उपकारी है,
जहाँ सिंह बन गये खिलौने,
गाय जहाँ माँ प्यारी है,
जहाँ सवेरा शंख बजाता,
लोरी गाती शाम है,
जहाँ कर्म से भाग्य बदलता,
श्रम निष्ठा कल्याणी है,
त्याग और तप की गाथाएँ,
गाती कवि की वाणी है,
ज्ञान जहाँ का गंगाजल सा,
निर्मल है अविराम है,
जिस के सैनिक समरभूमि में,
गाया करते गीता है,
जहाँ खेत में हल के नीचे,
खेला करती सीता है,
जीवन का आदर्श जहाँ पर,
परमेश्वर का धाम है,
इसी तरह के हजारों भजनों को,
सीधे अपने मोबाइल में देखने के लिए,
भजन डायरी एप्प डाउनलोड करे।
भजन डायरी एप्प
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


