
चरणों में रखना,
मैया जी मुझे चरणों में रखना
मैया जी मुझे चरणों में रखना.. माँ
ओ.. अब तो सहारा बस तुम्हारा है माँ
अब तो सहारा बस तुम्हारा है माँ
एक तुझे ही हर घडी ही पुकारा है माँ
मैय्या जी मुझे चरणों में रखना.. माँ..
मैय्या जी मुझे चरणों में रखना
गहरी नदिया नाव पुराणी
हाथो से पतवार छुट गयी
संगी साथी मोड़ गए मुंह
माथे लिखी लकीर रूठ गयी
तुही खिवैय्या, तू ही किनारा है माँ
एक तुझे हर घडी ही पुकारा है माँ
बन के सवाली ये जग सारा
पाता है तुझसे नजराने
मै क्या बोलू मुझ से ज्यादा
मेरे मन की माँ तू जाने
ओ भूल क्या हुई जो यूँ बिसारा माँ
भरे हुए भंडार माँ तेरे
मेरी खाली झोली भरदे
ताने देगी दुनिया सारी
ये भक्त लौट गया जो ये डर से
हां… अब तो सहारा बस तुम्हारा है माँ
माँ शेरावालिये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



