
चलो दरबार दाती के भवन की चाह ले आई है,
करो दर्शन भवानी के जो कुल दुनिया की माई है,
चलो दरबार दाती के.....
फिर ईक टोली बना के ध्वजा कांधे सजा करके,
उठो गणपत मना कर के इसी मे ही भलाई है,
बुलाया आज उस माँ ने जिसे पूजा है दुनिया ने,
चलो भक्तो दर्श पाने शुभ घड़ी आज आई है,
उठ अब ऐ तलबदारो कमर बाँधो चलो प्यारो,
समय यह कह रहा यारो वो सब पैगाम लाई है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




