
चलो रे भक्तों मैया की नगरी,
मैया की नगरी भक्तों मैया की नगरी…….
जब जम्मू आएगा तो मन घबराएगा,
जब कटरा आएगा तो मन ललचाएगा,
वहीँ से ले लेगे मैया की चुनरी,
जो बाण गंगा है वहां पानी ठंडा है,
वहीँ पे नहाएंगी वहीँ पे धोएगे,
वहीँ पे धोएगे पापी की गठरी,
जो अर्ध कुँवारी है वो गुफा जी प्यारी है,
जो गुफा में जाओगे तो मन घबराएगा,
जयकारा बोलेगे मैया की नगरी,
जब भवन में जाओगे वहां मैया बैठी है,
जब दर्शन पाओगे तो खुश हो जाओगे,
खाली झोली भरेगी मैया की नगरी,
जो भैरव बाबा है वो अंतिम यात्रा है,
जब दर्शन कर लोगे पूरा फल पाओगे,
आशा पूरी होगी मैया की नगरी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
