
चांदनपुर के गाँव में बुला ले रे वीरा भजन लिरिक्स
चांदनपुर के गाँव में बुला ले रे वीरा,
के मैं तो दर्शन करने आऊँगी,
दर्शन करने आऊँगी,
तेरो वंदन करने आऊँगी,
चांदनपुर के बीचो बीच मान को स्तंभ है,
मान को स्तंभ में चतुर्मुखी बिंब है,
बिंब पे है ज्योति ज्योति चमके जैसे हीरा,
मैं तो दर्शन करने आऊँगी,
मीणा जाए गुर्जर जाए मैं कैसे रह जाऊंगी,
सवा शेर को लोटा लेकर चरणन दूध चढ़ाउंगी,
बुला ले वीरा, मैं तो दर्शन करने आउंगी,
दर्शन करके तेरी मिट जाए सब पीरा
सबको लेते धणिया जीरा मैं लूँगी मंजीरा,
मंदिर नीचे बैठ बजाऊं बोलूँ वीरा वीरा,
नाम का तेरा सुमिरन करके खुल जाए तक़दीरा,
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
