
चाहे रूठे सब संसार मगर मेरा श्याम नही रूठे
चाहे रूठे सब संसार,
मगर मेरा श्याम नही रूठे,
मेरी साँसें थम जाएँ,
मगर विश्वास नही टूटे,
तर्ज – हम भूल गए रे हर बात।
अफ़सोस मुझे उस पल का है,
जब घोर अंधेरा छाया था,
मेरी आँखें रोकर हारी,
कोई नज़दीक ना आया था,
झूठे सब रिश्तेदार,
मजधार में थी दरकार मुझे,
जाना था भव से पार मुझे,
अपनो ने नज़रें फेरी थी,
बाबा का मिला तब प्यार मुझे,
चाहे डूबू अब मजधार,
बिन माँगे झोली भरता है,
मेरे दिल की बात समझता है,
‘सोनी’ जब श्याम को याद करूँ,
ये दौड़ा दौड़ा आता है,
चाहे कर दे सब इनकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

