
छपवा दो भैया जी ख़बर ये
छपवा दो भैया जी ख़बर ये दुनिया के अंखबारों में ,
मुरली वाला नंबर १ है कलयुग के दातरो में,
मांग न हो तो मांग के देखो सांवरिया सरकार से,
भर भर मुठी देता सबको देता छप्पड़ फाड़ के,
बनके कई करोड़ पति मेरे सांवरिया के इशारो से,
बड़े बड़े धनवान श्याम के दर से मांग के खाते है,
बड़े बड़े नेता अभिनेता इनका हुकम भजाते है,
है पाकी सरकार प्रभु की दुनिया की सरकारों से,
जो भी हार के आया दर पे श्याम ने पकड़ा हाथ है,
रोमी डर किस बात का प्यारे सांवरिया जब साथ है,
हारे का साथी बाबा हर प्रेमी के विचारो में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

