
छाया रे बसंती रंग, लो फागुण आया रे
छाया रे बसंती रंग, लो फागुण आया रे-२,याद श्याम की आई, फिर से चली रे पूरवाई-२,छाया रे ...
तर्ज – आया रे खिलोने वाला।
भक्तों ने खाटू की गलीयां है सजाई,बाबा ने सबको आवाज़ लगाई,आओ मेरे आँख के तारों, देर करो ना प्यारो-२,छाया रे ...
देखो सजी दुल्हन सी, खाटू की नगरीया,सज-धज दुल्हा सा, बैठा है साँवरिया,प्यारा-प्यारा श्याम सलोना, लग रहा सोना-सोना-२,छाया रे ...
श्याम ध्वजाओं का, सैलाब सा आया,गूँज उठी जयकार, जादू सा है छाया,लम्बी लगी कतारें, ये मदमस्त नजारे-२,छाया रे ...
साँवरे के मन्दिर में, खेलें आज होली,थोड़ी शरारत हो, थोड़ी हो ठिठोली,रंग अबीर उड़ाये, झूँमे नाँचे गाये-२,छाया रे ...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




