
छोटी सी कन्या पार्वती भोले की पूजा करती है,
भोले की पूजा करती है शिव शंकर को मनाती है,
वह फूल बगिया में जाती है डलियां में फूल ले आती है,
फूलों का हार बना कर के शिव को पहनाया करती है,
वह गंगा तट पर जाती ही गंगा जल भर ले आती है,
गंगाजल ला करके अपने भोले को खूब चढ़ाती है,
वह घिस घिस चंदन लाती थी भोले को तिलक लगाती है,
चंदन का तिलक लगाकर के भोले को खूब सजाती है,
वह बागों अंदर जाती थी और बेलपत्र ले आती है,
वह बेलपत्र ले जाकर के भूले को खुश कर देती है,
वह गौशाला में जाती थी और गैया का दूध ले आती है,
गैया के दूध को लाकर के भूले स्नान कराती है,
खुश होकर शिव वरदान दिया भक्ति का भाग पहचान लिया,
संतो और भक्तों के संग में शिव का गुण गाया करती है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
