
छोटे से मंदिर में बाबा करता बड़ा कमाल है
छोटे से मंदिर में बाबा करता बड़ा कमाल है
जो आया मालामाल है नैनवा निहाल है
छोटे से मंदिर में बाबा ...............
एक बार जो आया दर पे देखो उसकी बगिया में
बिन पानी के हरी भरी है श्याम सुन्दर की छैया में
देख तो ले तू शीश नवा के सेठ बने कंगाल है
जबसे देखि छवि जो इसकी नैन झपकना भूल गए
जीवन में जो शूल थे छुपते अब खिलके हैं फूल हुए
सोलह सुखों का दाता जब है भटके क्यों बदहाल है
मेरा मन अब मेरा नहीं तेरा दर अब तेरा नहीं
तू मेरे मन का है मालिक नौकर का अब डेरा यहीं
राजू जिसका श्याम सहारा उससे बड़ी क्या ढाल है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




