
जबसे आई मेरी जगदम्बे मैया,
सब लोग हैं खुशहाल हो।
छोड़ के ना जा मइया तू हमके।
मर जाये तोहंरा ई लाल हो ।
द्वार पे जबसे मैया, तुम आई थी।
मैंने दुनिया, बिसराई थी।।
जबसे मइया के भइल दर्शनवा,
जिंदगी बदल गई हमार हो।।
छोड़ के ना जा मइया.....
बिना मांगे मैया सब कुछ दे गई।
खाली झोली सबकी भर गई।।
हम क्या चढ़ाएं मैया आपके द्वार पे,
कर दिया है मालामाल हो।।
सौरभ गौतम को आशीष दे दो।
जब हम पुकारे मैया दर्शन दे दो।।
हम सबके विनती है घर पर रहो माँ,
जाती माँ क्यों बार बार हो।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

