
जगदम्बा हमरे घर में,
पधार रही रे।।
मोतियन चौक में द्वारे पुराऊं,
मल मल आसन सजाय दयों रे,
गंगा जल से चरण पखारुं,
चरणन फूल चढ़ाए दइयों रे,
कंचन थार कपूर की बाती,
मैया की आरती उतार दइयों रे,
हलवा पूरी खीर बताशा,
मैया को भोग लगाएं दइयों रे,
पान सुपाड़ी ध्वजा नारियल,
‘राजेंद्र’ भेंट चढ़ाए दइयों रे,
गायक / प्रेषक – राजेंद्र प्रसाद सोनी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

