
( इस असार संसार से,
होकर के बेचैन,
आया तेरी शरण भवानी,
शरण पडूँ दिन रैन,
संकट हरनी मंगल करणी,
वो भय हरणी मात,
करुणा कर करुणामई,
माँ मेरे सर पर रख दो हाथ। )
जग का सताया तेरी शरण में आया,
मेरे कष्ट मिटा दो मैया,
हो अम्बे मैया, हो अम्बे मैया,
मैया दुर्गे मैया,
तू जग माता जन सुख दाता,
सिंह वाहिनी मैया,
दीनन के दुःख हर लो भवानी,
नहीं देख्यो तुम सम कोई दानी,
सब की मंशा पूरी करो माता,
महिमा अमित जगत विख्याता,
तू ही वैष्णवी, तू ही रुद्राणी,
तू ही शारदा मैया,
रमा राधिका श्यामा काली,
तू ही मात संतान प्रतिपाली,
उमा माधवी चंडी ज्वाला,
बेग मोहि पर होवू दयाला,
दुर्गा दुर्ग विनाशिनी माता,
पार लगा दो नैया,
वज्र धारिणी शोक नाशिनी,
आयु रक्ष्नी विंध्य वासिनी
जया और विजया बेताली,
माँ तू संकटा अरु विकाली,
नाम अनंत तुम्हारा भवानी,
दया करो मेरी मैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
