
जग घूम लिया सारा मैंनें
जग घूम लिया सारा मैंनें,
तेरे जैसा कोई और नहीं,
दात्तार कई देखे मैंने,
दातार कई देखे मैंने,
यूँ झोली भरता कोई नही,
जब से मैं तेरे दर आया हूँ,
चाहा जो मैंने सब पाया हूँ,
क्यों और कहीं जाऊ बाबा,
तेरे सिवा ठिकाना ठोर नहीं,
नाम तेरा लेता रहता हूँ,
जैसे चलाए मैं चलता हूँ,
जैसे चलाये मैं चलता हूँ,
थामें रहना पकड़े रहना,
तुम छोड़ना मेरी डोर नहीं,
ओ रे सुंदर श्याम सलोने,
बस गया दिल के कोने कोने,
लहरी मर्जी कहो मज़बूरी,
इस दिल पे चलता ज़ोर नही,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

