
जग घूम लिया सारा मैंने,
तेरे जैसा कोई और नहीं,
दातार कई देखे मैंने,
यूँ झोली भरता कोई नहीं,
जब से मैं तेरे दर आया हूँ,
चाहा जो मैंने सब पाया हूँ,
क्युँ और कहीं जाऊ बाबा,
तेरे सिवा ठिकाना ठोर नहीं,
नाम तेरा लेता रहता हूँ,
जैसे चलाये मैं चलता हूँ,
थामे रहना पकड़े रहना,
तुम छोड़ना मेरी डोर नहीं,
ओ रे सुंदर श्याम सलोने,
बस गया दिल के कौने कौने,
‘लहरी’ मर्जी कहो मजबूरी,
इस दिल पे चलता जोर नहीं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



