
जन्मदिन श्याम का मेरे घनश्याम का
जन्मदिन श्याम का,
मेरे घनश्याम का,
बुलावा आया आया आया,
बुलावा खाटू धाम का,
बर्थडे है बाबा श्याम का।।
तर्ज – मुकुट सिरमौर का।
देने तुझको मुबारक,
प्रेमी तेरे आ गए,
तेरा बर्थडे मनाने,
दीवाने आ गए,
मेरे दातार का,
सच्ची सरकार का,
रात कार्तिक ग्यारस की,
लिया अवतार है,
बाण तरकश में सोहे,
लीले असवार है,
खाटू के सरदार का,
कलयुगी अवतार का,
मैया मौरवी का लाला,
करता कमाल है,
‘गौरव’ क्या कलम से लिखे,
बाबा बेमिसाल है,
सेठों के साहूकार का,
लखदातार का,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
