
आया जन्मदिन मंजू बाईसा का,
झूम रहा जग सारा,
पवित्र पावन दिन ये,
बाबोसा भक्त को प्यारा,
शक्ति स्वरूपा बाईसा,
कल्याण करने आई,
जिये हजारो साल बाईसा,
हम सब देते बधाई,
बधाई हो बधाई हो बधाई,
जन्मदिवस की बाईसा बधाई,
संवाद – बाबोसा भगवान की शक्ति,
जिनमे समाई है,
वो बाईसा जन कल्याण,
करने ही तो धरती पे आई है।
भक्त कहते है बाईसा की वाणी,
कभी खाली नही जाती,
उनके आशीर्वाद से,
मुरादे पूरी हो जाती।।
बाबोसा भगवान से जिनका,
बड़ा अटूट रिश्ता है,
कलयुग में मंजू बाईसा,
मानो एक फरिस्ता है,
एक नहीं लाखो भक्तो पर,
जिसने ममता लुटाई,
संवाद – जिनके सर पे बाईसा का हाथ है,
श्री बाबोसा उन भक्तो के साथ है।
जिनकी सिफारिश,
बाबोसा से बाईसा स्वयं करती है,
उनके घर मे हरपल,
होती खुशियो की बरसात है।
आपके जन्मदिन पर बाईसा,
सब भक्तो की यही अरदास है,
आप जिये हजारो साल,
साल के दिन हो पचास हजार।
बाईसा भक्तो के खातिर,
हरपल ध्यान लगाती है,
मनोकामना पूरी हो,
ऐसी अरदास लगाती है,
हर घर बाबोसा हो ‘दिलबर’,
ऐसी अलख जगाई,
घर घर जाकर बाबोसा की,
प्राण प्रतिस्ठा कराई,
गायक – श्री हर्ष व्यास मुम्बई।
लेखक – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
