
जन्मे अवध में राम मनाओ खुशियां,
मानाओ खुशियां रे मनाओ खुशियां,
गाओ मिलकर मंगलाचार मनाओ खुशियां...
इनके चरुवे चराएंगी वहीं सखियां,
जिनके लंबे लंबे बाल कटीली अखियां,
इनको पलना झूलाएंगी वही सखियां,
जिनके गोरे गोरे हाथों में चुड़ियों,
इनको लोरी सुनाएंगी वही सखियां,
जिनके मीठे मीठे बोल सुरीली बतियां,
इनको लड्डू खिलाएंगी वही सखियां,
जिनकी कौशल्या सी माता अवध गलियां,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

