
जबसे तुम्हे पाया
जबसे तुम्हे पाया तुम्हे दिल में बसाया
हर ग़म को भुलाया है
कैसा ये जादू चलाया है दीवाना मुझे बनाया है
हर धड़कन में नाम है बस तेरा
मैं हूँ तेरा श्याम तू है मेरा
कैसे कह दू तू बेवफा है
हर मुश्किल में थामा हाथ है मेरा
तेरा साथ जो पाया दूर हुआ बुरा साया
जबसे अपना बनाया है तुम्हे अपना बनाया है
भोली भाली प्यारी सूरत तेरी
नींद चुराके ले गयी बाबा मेरी
जबसे देखा चाँद सा सोना मुखड़ा
बदल गई है किस्मत बाबा मेरी
अब चाहा यही है ना चाहा कोई है
तेरा प्यार जो पाया है
कल तक थे जो दूर हैं पास वो आये
अपना कहकर मुझको गले लगाएं
अजब है लीला सांवरिया ये तेरी
कैसे कैसे हालात प्रभु दिखलाये
जो बनते थे पराये मुझे अपनापन दिखाएँ
इस काबिल बनाया है
तुम्हे अपना बनाया है
जब तक है ये सां तू साथ निभाना
छोड़ मुझे अब दूर कहीं ना जाना
अर्णव माधव जिए तेरे ही दम से
पाठक दिल से करे तेरा शुक्राना
सूर्यवंशी ये गाये सोनू दिल से रिझाये
सब तेरी ही माया है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
