
जबसे तेरा दर्शन मिला तेरा प्यार मिला सांवरे
सांवरे ओ सांवरे,
जबसे तेरा दर्शन मिला,
तेरा प्यार मिला सांवरे,
इतना सुन्दर दरबार मिला,
तर्ज – तू जो छू ले प्यार से।
मेरी ज़िन्दगी सँवारी,
पल भर में सारी,
खुशियों ही खुशियों की,
जीवन में आई बहारी,
दुनिया ने था ठुकराया,
पर श्याम दौड़ा आया,
मेरे सांवरे ने ऐसी कृपा है डारी,
नज़रें करम हुआ ऐसा,
लगन तेरी लगी है,
गाऊं भजन मैं तुम्हारा,
आशा यही है,
संगीत से तुझे रिझाऊं,
तेरे कीर्तन में साज बजाऊं,
रसना मेरी बाबा बोले यही है,
बाबा तेरे जैसा सलोना,
हैं ना जहां में,
चाहे पीर पैगम्बर या शबरी,
झुके तेरे आगे,
तू है बड़ा दयालु,
कृपा करे कृपालु,
‘माधव’ सदा रहूं में तेरी शरण में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

