
जब जब भी पुकारू माँ तुम दौड़ी चली आना,
एक पल भी नहीं रुकना मेरा मान बड़ा जाना………
इस दुनियां वालो ने माँ बहुत सताया है,
जब आंसू बहे मेरे तुम पौंछने आ जाना,
नवरात्री महीने में माँ कन्या जमाऊ गी,
जब हलवा बने मैया तुम भोग लगा जाना,
सावन के महीने में माँ झूला लगाउ गी,
जब झूला पड़े मैया तुम झूलन आ जाना,
मैं बेटी तेरी हु तू भूल ये मत जाना,
जब अंत समय आये मुझे दर्श दिखा जाना,
मैं रह न सकू गी माँ तुम छोड़ के मत जाना,
जब प्राण उड़े मेरे मुझे गोद उठा लेना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
