
जब भी आवाज लगाएगा तेरा खाटूवाला आएगा
दुनिया छोड़ेगी हाथ मगर,
वो छोड़ तुझे ना जायेगा,
जब भी आवाज लगाएगा,
तेरा खाटूवाला आएगा।।
तर्ज – हम लाख छुपाए प्यार मगर।
इसी तर्ज पे – जब इस दुनिया के धोखों से।
है साथ तेरे एहसास तो कर,
एक बार सही विश्वास तो कर,
तेरी आस पुराने आएगा,
सच्चे दिल से अरदास तो कर,
रिश्ते नाते सब टूटेंगे,
तो श्याम ही साथ निभाएगा,
क्यों है उदास क्या कारण है,
बाबा के पास निवारण है,
तू श्याम से मन की बतला ले,
एक श्याम ही तारण हारण है,
सूनी राहों को रोशन कर के,
श्याम उजाला लाएगा,
जो खोया है कब तेरा था,
जो पाया है वो तेरा है,
जितना भी दिया है बाबा ने,
उसमे ही रेन बसेरा है,
होंगे जैसे भी भाव तेरे,
वैसा ही ‘सचिन’ तू पायेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




