
जब से तेरे दर पे आया,
तूने इतना प्यार लुटाया,
जब से तेरी शरण में आया,
अब तो लगी तुमसे ऐसी लगन,
सुबह शाम गाता हूँ तेरे भजन,
तर्ज – एक तमन्ना माँ है मेरी।
जीवन की मोह माया में,
जब कोई दर्द सताता है,
नाम तेरा कुछ पल लेने से,
दर्द वो कम हो जाता है,
करूँ तेरे नाम का ही मैं सुमिरण,
तेरे प्यार में हमने मैया,
ऐसा भाग्य पाया है,
अपने घर आँगन में तेरा,
मंदिर एक बनाया है,
हर घड़ी तुमको ही देखे नयन,
अब तो मैया इस दुनिया में,
जहाँ कहीं मैं जाता हूँ,
हर जगह हर पल ही तुमको,
अपने संग में पाता हूँ,
सच हो या चाहे ये हो मेरा भरम,
उलझन कैसी भी आ जाये,
बस तुमको ही याद करे,
अपनी हर पीड़ा की ‘अंकुश’,
तुमसे ही फरियाद करे,
मूरत बसी तेरी मेरे नयन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


