
जब हारे दिल से तू
जब हारे दिल से तू,
इसे भजन सुनाएगा,
तेरी आँखों का आँसू,
कतरा बह जाएगा,
नहीं देर लगाएगा,
लीले चढ़ जाएगा,
मेरा बाबा आएगा,
इसे भजन सुनायेगा………….
ग़र बन जाए श्याम खिवैया,
पार वो आके रहती नैया,
मेरा श्याम कभी अपनी,
नैया ना डूबायेगा,
सारे जग का एक ही द्वारा,
जिसपे लिखा हारे का सहारा,
जो शरण में आएगा,
उसको अपनाएगा,
कोई नहीं है श्याम से बढ़के,
श्याम बड़े है मेरे घर के,
परिवार ये छोटा सा,
बाबा ही संभालेगा,
जो भी चाहो बोल के देखो,
दिल अपना यहाँ खोल के देखो,
माँगेगा सचिन जितना,
ज्यादा ही पाएगा,
लीले चढ़ जायेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



