
जयकारा दुर्गे काली की,
मैया शेरावाली की,
जय जय जय बोलो माँ भवानी की,
माँ के जयकारे में शक्ति अपार है,
माँ की महिमा बड़ी,
काटे माँ दुःख की कड़ी,
हो जोड़े सुख की लड़ी,
जो भी माँ के चरणों में, शीश झुकाता है,
उसकी बिगड़ी बनी,
रखे लाज माता रानी,
हो कृपा करे माँ भवानी,
कभी दुर्गा बन कभी काली बन,
करे माँ रखवाली,
हो भरती है झोली खाली,
हो सुनती है शेरावाली,
सुख संतान देती मान सम्मान देती,
धन दे महा माया हो,
जो तेरी शरण आया माँ,
रखे लाज माँ माया,
सुर नर मुनिजन माँ के गुन गाते है,
करे सब माँ की अर्चना,
सब करें माँ से प्रार्थना,
हो करते है सब वंदना,
कर दो शमा मेरे दोषो को माता,
तू ही माँ विपदा हरती,
तू ही माँ मंगल करती,
हो तू ही सब संकट हरती,
शेरावाली मैया की जय,
पहाड़ावाली मैया की जय........
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

