
जयकारा लगाओ माँ का दिल खोल के
धुन- दे लै गेड़ा
( जय जय, अम्बे ... जय जगदम्बे
जयकारा...
जयकारे में, मिश्री का, रस घोल के...
बेटी की, सुन लो माँ, करुणा पुकार ।
हर एक, जन्म मईया, पाऊँ तेरा प्यार ॥
भक्ति का, वर दे तूँ, दिल खोल के ।
भक्ति में, मिश्री का, रस घोल के...
जयकारा, लगाओ माँ का, दिल...
बदलेगी, मईया मेरी, किस्मत कि रेख ।
मईया के, भजनों में, झूम के तूँ देख ॥
आएगी, मईया दिल के, पट खोल के ।
लाखों हैं भगत, माँ के, रूप अनेक ।
आंखों, में है करुणा ,और ममता है देख ॥
जय माता दी, जय माता दी, दिल से बोल के ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


