
जय बाबा की दिल से बोलो
जय बाबा की दिल से बोलो भेद दिलो के अपने खोलो,
हर मुश्किल आसान तुम्हारी राम बना देंगे,
और बजरंगी सारे बिगड़े काम बना देंगे,
मेहंदीपुर पे स्वयं विराजे सदा जगत में धनका भाजे,
करके दया तुम संग में सारे काम बनादेंगे,
दर बाबा के जाके देखो चरणों में शीश झुका के देखो,
सुबह सुनहरी और सुहानी शाम बना देंगे,
राम रत्न की लेलो माला खुश होंगे बजरंगी बाला ,
शुभ कर्मो को ये तेरा इनाम बना देंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

